Saturday, February 22, 2025

Demat Account को बचत खाते से लिंक करने के बेनेफिट जानिए

 अगर आप शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं तो एक बात जो आपको याद रखनी चाहिए वो है डीमैट खाता खुलवाना। इसके अलावा आपके पास एक ट्रेडिंग अकाउंट और बचत खाता भी होना जरूरी है। ट्रेडिंग खाते के माध्यम से आप शेयर खरीद और बेच सकते हैं। डीमैट खाते में शेयर इलेक्ट्रिक फॉर्म में रखे जाते हैं।10 Best Practices of Share Market Investment | Top10stockbroker.com



ये डीमैट और सेविंग खाते की लिंकिंग के फायदे :

 1 - यदि आप अपने डीमैट, बचत और ट्रेडिंग खाते को लिंक करते हैं तो आपको न केवल शेयर  
बल्कि म्यूचुअल फंड, बॉन्ड, गोल्ड बॉन्ड, कॉर्पोरेट फिक्स्ड डिपॉजिट आदि जैसे 

अन्य फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट खरीदने और बेचने में आसानी होगी। इस साधारण लिंकिंग से आपको दोहरा लाभ मिलेगा।

 2 - डीमैट और सेविंग अकाउंट की लिंकिंग से आप कभी भी और कहीं भी वित्तीय लेन-देन (शेयर मार्केट या अन्य निवेश संबंधी) कर सकते हैं। शेयर बाजार जैसी अस्थिर जगह में ऐसी फ्लेक्सिबिलिटी बहुत काम की है।


3 - शेयर बाजार की अस्थिरता को देखते हुए आपको उचित बाजार विश्लेषण करना चाहिए। एक बार विश्लेषण कर लेने पर आप अपने ट्रेडिंग खाते का उपयोग करके लेन-देन कर सकते हैं। 

4 - डीमैट खाते और बचत खाते की लिंकिंग से आपको अपनी ट्रांजेक्शन पर नज़र रखने में मदद मिलती है। आप अपनी सेल और खरीद और साथ ही मिलने वाले रिटर्न पर निगरानी रख सकते हैं। 

5 - जब सब कुछ इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में नियंत्रित हो रहा है तो आप सिर्फ अपने स्मार्टफोन के माध्यम से ही अपने डीमैट, ट्रेडिंग और बचत खाते को ट्रैक कर सकते हैं।

8 comments:

Anonymous said...

Usefull Knowledge

Meena Bhardwaj said...

उपयोगी जानकारी । सुन्दर पोस्ट ।

Sudha Devrani said...

बहुत उपयोगी जानकारी ।

Anonymous said...

Amazing post..... Please Continue

Digamber Naswa said...

अच्छी जानकारी

JEEWANTIPS said...

बहुत उपयोगी जानकारी ।

Anonymous said...

अच्छी जानकारी

Sanju said...

उपयोगी जानकारी ।